Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत। शहर के नजदीक दो थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में दो महिलाओं सहित तीन जनों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी शव परिजनों को सुपुद कर दिए गए है।

ट्रेन में घटिया खाना देने पर 5.13 करोड़ का जुर्माना,6 ठेके रद्द

झंवर थाने में दी रिपोर्ट में जोलियाली निवासी राजूराम पुत्र जेठाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि गत पांच अगस्त को मेघलासिया गांव के पास अज्ञात कार चालक ने उसके माता-पिता को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उसकी मां की मौत हो गई। जबकि पिता को गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में जम्भेश्वर नगर नांदड़ा कल्ला निवासी बुधाराम पुत्र भागचंद विश्नोई ने पुलिस को बताया कि छह अगस्त को 10 से 11 बजे के बीच मेलावास के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मां को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

करवड़ थाने में ही दी रिपोर्ट में मगरा पूंजला निवासी सूरज पुत्र ओमप्रकाश भील ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को रात्रि नौ बजे के करीब अज्ञात वाहन ने उसके भाई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

You missed