Doordrishti News Logo

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

वीडियो वायरल कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेत पर कब्जे का आरोप, 50 हजार रुपए लूटे। शेरगढ़ पुलिस थाना में खेत पर अनाधिकृत कब्जे,मारपीट और 50 हजार रुपए लूटने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने के आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है।

अफीम का दूध और डोडा-पोस्त जब्त तस्कर गिरफ्तार

जैसलमेर जिले के भणियाणा तहसील स्थित इन्द्रा नगर निवासी नरपत चंद पुत्र ताराचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार देवराजगढ़ गांव में उनका पुश्तैनी खेत लंबे समय से खाली पड़ा था। आरोप है कि बाड़मेर क्षेत्र के कुछ जोगी/कालबेलिया समुदाय के लोग इस खेत में अस्थायी डेरा डालकर अवैध वन्यजीवों का शिकार करते थे और कबाड़ का सामान एकत्रित करते थे।

इस गतिविधि के कारण खेत में कांच की टूटी बोतलें और प्लास्टिक का कचरा फैल गया,जिससे भूमि बंजर होने लगी। उन्हें कई बार हटाने के बावजूद वे दोबारा आकर डेरा जमा लेते थे। गत दो अगस्त को सूचना मिलने पर नरपतचंद अपने मामा सालूराम और चचेरे भाई घेवरराम के साथ खेत पर पहुंचे। वहां कुछ लोग सामान पैक कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के कहने पर उन्होंने वहां डेरा डाला है। शिकायत कर्ता के अनुसार कुछ देर बाद दो पिकअप वाहनों में अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाली- गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की।आरोप है कि इसी दौरान नरपतचंद की शर्ट की जेब में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और महिलाओं से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।

सूचना मिलने पर शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मौका मुआयना किया और दोनों पक्षों से जानकारी ली। थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed