Doordrishti News Logo

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 7 बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 7 बाइक बरामद। भगत की कोठी थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर साइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

नशे के सामान के साथ एमडी तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार परिवादी जनता कॉलोनी बासनी प्रथम फेज निवासी मुकेश कुमार मीणा ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल 23 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे बच्चों को पाई क्लासेज सेंटर एंड स्कूल के पास दीवार के पास खड़ी करने के बाद चोरी हो गई।

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पूर्व में हुई मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का डेटाबेस तैयार किया। इसके बाद एएसआई सेठाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र के जरिए संदिग्धों की जानकारी जुटाई।

सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर रतन मुनि नगर सालावास रोड सांगरिया निवासी सुनील चौधरी पुत्र पुखराज चौधरी तथा जोगसिंह पुत्र शिवसिंह चिन्हित कर दस्तयाब किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुल 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई सातों मोटर साइकिलें बरामद कर लीं। आरोपी सुनील चौधरी के खिलाफ पूर्व में वाहन चोरी सहित कुल 5 प्रकरण दर्ज होना भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भिजवाया गया। अन्य प्रकरणों में अनुसंधान के लिए आरोपियों को पुन: प्राप्त किया जाएगा।

You missed