झण्डारोहण के साथ 9 अगस्त से शुरू होगा झूलेलाल का चालिहा महोत्सव

  • 40 दिन तक चलेगा धार्मिक आयोजन
  • प्रतिदिन होंगे अमरकथा,भजन,लोली और आरती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झण्डारोहण के साथ 9 अगस्त से शुरू होगा झूलेलाल का चालिहा महोत्सव। सिंधी समाज की आस्था एवं श्रद्धा का महापर्व वरुण अवतार भगवान झूलेलाल का चालिहा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को प्राचीन झूलेलाल मंदिर, सोजती गेट में झण्डा रोहण के साथ होगा।

गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन

यह आयोजन झूलेलाल मंदिर विकास सोसायटी, बाबा नारूमल मंडली एवं अमरलाल मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवान मुरझानी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साध्वी नित्यमुक्ता प्रेरणादायी आशीर्वचन देंगी।

सचिव रामचंद्र चांदवानी ने बताया कि सायं 6:30 बजे गणेश पूजा के पश्चात झण्डारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद 40 दिनों तक प्रतिदिन अमरकथा,अखा,पंजड़ा, भजन, लोली,आरती, पल्लव,अरदास एवं प्रसादी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। चालिहा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान झूलेलाल के दर्शन एवं पूजन का लाभ लेंगे।

समिति ने सिंधी समाज की समस्त पंचायतों, सोसायटियों,संस्थाओं, ट्रस्टों,महिला मंडलों,युवा संगठनों एवं समाज बंधुओं से सपरिवार इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता का आग्रह किया है।

चालिहा महोत्सव के दौरान बाबा जयरामदास रंगवानी के सान्निध्य में बहिराणा साहिब का आयोजन भी किया जाएगा।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर झण्डारोहण के साक्षी बनने तथा भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related posts: