बिना फाउंडेशन प्रार्थना सभा का टीन शेड बनाने का आरोप

प्रशासन की अनदेखी से बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिना फाउंडेशन प्रार्थना सभा का टीन शेड बनाने का आरोप। जोधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील के ग्राम गुजरावास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधायक कोष से बनाए जा रहे प्रार्थना सभा टीन शेड के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि टीन शेड के पिलर बिना मजबूत फाउंडेशन के सीधे मिट्टी में खड़े किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

आईआईएचटी में मनाया 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो तेज हवा या अन्य कारणों से पिलर गिर सकते हैं, जिससे मासूम बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में विकास अधिकारी को लिखित शिकायत भी दी गई है,लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है तथा बिना पर्याप्त नींव और फाउंडेशन के निर्माण कराया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए,गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच हो तथा आवश्यक मानकों के अनुरूप मजबूत फाउंडेशन तैयार करने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए।