Doordrishti News Logo

जोधपुर, कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह मेड़तिया ने आज मथुरादास अस्पताल में ‘वी सेल्यूट यू’ का बैनर लगाकर अस्पताल के अंदर काम कर रहे डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, होमगार्ड, सिक्योरिटी गार्ड, बाईजी, मंत्रालय कर्मचारी, संविदा कर्मचारी व अन्य कर्मचारियों का कोरोना वारियर्स के रूप में काम करने पर उनका हौसला बढाने के लिए धन्यवाद का बैनर लगाकर उनकर प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शंभु सिंह मेड़तिया ने कहा कि कोविड-19 के इस महामारी के दौर में कर्मचारियों की सेवा अपने आप में एक अतुल्य सेवा है। समस्त कर्मचारी एवं आमजन इन कर्मचारियों का तहे दिल से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए सभी मासक लगा कर रखें और बार-बार सेनिटलाइज का उपयोग करें। इस संक्रमण में बहुत से लोग स्वजनों के खोने पर जहां हम दूरी बनाते हैं वहीं ये कर्मचारी कोविड-19 व्यक्तियों के बीच रह कर सेवाकार्य करते हैं, इन सभी को हम कोटि-कोटि नमन करते हैं।

ये भी पढ़े :- रेलवे कार्यस्थलों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़क़ाव

 

 

Related posts: