राजस्थान पेल्वी-एसीटैबुलर कैडेवरिक ट्रॉमा कोर्स डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में 8-9 अगस्त को
- पेल्विस और एसीटैबुलम की जटिल चोटों पर देश-प्रदेश के विशेषज्ञ देंगे हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग
- कैडेवर पर लाइव डेमो और सर्जिकल एप्रोच का मिलेगा अभ्यास
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान पेल्वी- एसीटैबुलर कैडेवरिक ट्रॉमा कोर्स डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में 8-9 अगस्त को। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग द्वारा 8 व 9 अगस्त को दो दिवसीय “Rajasthan Pelviacetabular Course 2026- Cadaveric & Hands- on Workshop on Pelvis and Acetabular Trauma” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम एनाटॉमी विभाग के डिसेक्शन हॉल एवं कॉलेज काउंसिल हॉल में होगा।
विश्व स्तनपान सप्ताह पर उम्मेद अस्पताल में पोस्टर एवं रील प्रतियोगिता
कोर्स का उद्देश्य
ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन एवं अस्थि रोग विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण वैश्य ने बताया कि पेल्विस एवं एसीटैबुलम की जटिल चोटें ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटों में शामिल हैं। इनके उपचार में सटीक एनाटॉमिकल जानकारी,सर्जिकल एप्रोच,फ्रैक्चर रिडक्शन एवं सुरक्षित फिक्सेशन तकनीक का विशेष महत्व है। इसी उद्देश्य से युवा एवं प्रैक्टिसिंग ऑर्थोपेडिक सर्जनों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये होगा कोर्स में
ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. रामा किशन के अनुसार दो दिन में ये होगा।
-विशेषज्ञ व्याख्यान और रेडियोलॉजिकल/फ्रैक्चर- पैटर्न आधारित प्लानिंग
-सॉ-बोन फिक्सेशन वर्कशॉप,पेल्विक रिकंस्ट्रक्शन प्लेट एवं इंस्ट्रूमेंट डेमो
-कैडेवर पर Modified Stoppa/Anterior, Iliofemoral,Kocher- Langenbeck approach का अभ्यास
-SI screw fixation और pelvic fixation techniques का प्रशिक्षण
-परक्यूटेनियस फिक्सेशन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
साइंटिफिक चेयरमैन प्रो. अभय एल्हेंस,प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष,ऑर्थोपेडिक्स,एम्स जोधपुर ने कहा कि प्रतिभागी बेसिक एनाटॉमी से लेकर जटिल फ्रैक्चर के ऑपरेटिव मैनेजमेंट तक चरणबद्ध तरीके से सीखेंगे।
देश-प्रदेश की नामी फैकल्टी शामिल
कोर्स में प्रमुख राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में प्रो. रमेश सेन,प्रो.विवेक त्रिखा,प्रो.अभय एल्हेंस एवं डॉ.प्रणव शाह सहित अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। प्रतिभागियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन,विशेषज्ञों से सीधा संवाद और कैडेवरिक हैंड्स-ऑन का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति
–चीफ पैट्रन: प्रो.एमके असेरी,कुलपति,मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी
–ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन: प्रो.अरुण वैश्य
–साइंटिफिक चेयरमैन: प्रो.अभय एल्हेंस
–ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी: डॉ.रामा किशन
आयोजकों का कहना है कि इस कोर्स का प्रमुख उद्देश्य राजस्थान एवं देश के ऑर्थोपेडिक सर्जनों में पेल्विस एवं एसीटैबुलम फ्रैक्चर के आधुनिक, सुरक्षित एवं वैज्ञानिक उपचार की दक्षता विकसित करना है।
