पिपाड़ शहर में 23.68 करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा
–आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के कार्य
-फीडबैक लिया गया
जोधपुर/पिपाड़(दूरदृष्टीन्यूज),पिपाड़ शहर में 23.68 करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा।राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण में पिपाड़ शहर में 23.68 करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों पर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं स्टेक होल्डर्स के साथ आरयू आईडीपी संवाद नामक कंसल्टेशन मीटिंग का आयोजन नगर पालिका में किया गया।
रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगे पंख,2101.15 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी
23.68 करोड़ के कार्यों की मिली जानकारी
कार्यक्रम में पंचम चरण में होने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
-एशियन विकास बैंक के वित्तपोषण से जीर्ण-शीर्ण एवं क्षतिग्रस्त पेयजल का पुन: उपयोग किया जाएगा। लागत 16.63 करोड़ रुपये।
-बाढ़ प्रबंधन और ड्रेनेज कार्य 1.61 करोड़ रुपये।
-कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर (CCC) और विरासत संरक्षण एवं पर्यटन संबंधी कार्य 2.25 करोड़ रुपये।
-ठोस कचरा प्रबंधन 3.19 करोड़ रुपए
-कुल लागत 23.68 करोड़ रुपये रहेगी।
अधिकारी बोले-समय पर और गुणवत्ता से काम होगा। कार्यक्रम में नेमा राम,उपखण्ड अधिकारी और सोहेल शेख, अधिशाषी अधिकारी, पिपाड़ ने भाग लिया।उपखण्ड अधिकारी ने सीवरेज प्रोजेक्ट को पिपाड़ के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि योजना का फायदा जल्द अजमेर की जनता को मिलेगा और इसके लिए आरयूआईडीपी,नगर निगम व अन्य विभागों में सामंजस्य जरूरी है। पिपाड़ के अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि क्रियान्वयन में तकलीफें कम से कम हों। पूर्व के अनुभवों के आधार पर कहा कि अजमेर में आरयूआईडीपी सीवरेज के कार्य अच्छे ढंग से करेगा।
आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियन्ता शिवराम सोनी ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से कार्यों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएंगे। वर्कशॉप में मिले सुझावों को परियोजना में शामिल किया जाएगा।
ये थे मौजूद
कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि,पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन,विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रेस,महिलाओं व आमजन ने शिरकत की। खुला सत्र में प्रतिभागियों ने सीवर व अन्य कार्यों को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं।
