सरकारी पानी के टांके में गिरने से महिला की मौत
पीहर पक्ष ने जताया संदेह,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी पानी के टांके में गिरने से महिला की मौत। निकटवर्ती झंवर स्थित फलासिया रोहिला गांव में एक महिला ने सरकारी पानी के टांके में कूदकर अपनी जान दे दी। पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। शादी को सात साल से कम समय हुआ था। जांच एसीपी बोरानाडा की तरफ से की जा रही है।
इलेक्ट्रानिक गोदाम से 5.75 लाख की केबल व अन्य सामान चोरी
झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि बालेसर के लूणावपुरा बावरली निवासी 30 साल की पूजा की शादी झंवर स्थित फलासिया रोहिला गांव में हो रखी थी। उसकी शादी को सात साल से कम समय हुआ था। शादी के बाद उसके एक बेटी हुई। जो अब साढ़े तीन साल की है। पूजा की कल संदिग्ध हालात में मौत पर पीहर पक्ष ने संदेह जताया है।
थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के अनुसार पूजा ने गांव में ही एक सरकारी पानी के टांके में कूद कर आत्महत्या की। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगा है। शरीर पर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिले है। उसके भाई रमेश पुत्र मोहनराम ने मौत पर संदेह जताते हुए ससुराल पक्ष के चूनाराम,टूसी, धापू,विमला आदि के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

