Doordrishti News Logo

बिजली पोल से आ रहे करंट ने ली किशोर की जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिजली पोल से आ रहे करंट ने ली किशोर की जान। शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र दाउजी की पोल सूंथला में एक किशोर की बिजली पोल से आए करंट से मौत हो गई। मृतक के किशोर के रिश्तेदार की तरफ से पुलिस में मर्ग दर्ज कराया गया। घटना 3 अगस्त की अलसुबह होना बताया गया है।

टी-स्टाल में चोरों ने सैंध लगाकर फ्रिजर और नगदी चुराई

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि दाउजी की पोल सूंथला निवासी 14 साल का कानाराम पुत्र अनिल देवासी की क्षेत्र में बिजली पोल से आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके रिश्तेदार चंपालाल देवासी ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। प्रतापनगर पुलिस ने कार्रवाई की और शव परिजन को सुुपुर्द किया।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह आंगणवा में दाखिल श्यामा नाम की महिला को एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में प्रबंधक रामचंद्र की तरफ से मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।