ट्रक चालक ने ली स्कूटी सवार युवक की जान

  • झालामंड-गुढ़ा रोड पर हादसा
  • मौके पर जुटी भीड़
  • शव को भिजवाया गया एम्स अस्पताल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रक चालक ने ली स्कूटी सवार युवक की जान। शहर के झालामंड-गुढ़ा रोड पर मंगलवार की शाम को स्कूटी सवार युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वह सडक़ पार कर रहा था तब एक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों का जमावड़ा हो गया। मृतक की पहचान की गई है। शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

145 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो गिरफ्तार

कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मूलत: पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत पिपलिया की ढाणी हाल खेतेश्वर नगर झालामंड निवासी 24 वर्षीय विकास पुत्र मोटा राम सोउ अपनी स्कूटी लेकर झालामंड से गुढ़ा रोड की तरफ जा रहा था। वह सडक़ क्रॉस कर रहा था इतने में झालामंड की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मौके पर जमा हुई भीड़ को बाद में वहां से हटाया गया। मामले में अग्रिम पड़ताल जारी है।