बोन एंड जॉइंट वीक का आयोजन

  • जोधपुर ऑर्थोपेडिक सर्जन सोसायटी का कार्यक्रम
  • साथ मिलकर मजबूत व हमेशा स्वस्थ रहना थीम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर ऑर्थोपेडिक सर्जन सोसायटी द्वारा बोन एंड जॉइंट वीक 2026 का आयोजन। जोधपुर ऑर्थोपेडिक सर्जन सोसायटी (JOSS) द्वारा सोमवार से बोन एंड जॉइंट वीक 2026 का शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 3 से 8 अगस्त तक मनाया जाएगा।

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

उद्देश्य
इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य,सीपीआर, गोल्डन ऑवर,सड़क सुरक्षा,चोटों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

शुभारंभ
अभियान का शुभारंभ सोमवार बोन एंड जॉइंट वीक एवं साइक्लोथॉन पोस्टर के विमोचन के साथ हुआ।इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक्स के विभागाध्यक्ष डॉ.अरुण वैश्य,JOSS के प्रेसिडेंट डॉ.अनिल राठी तथा सेक्रेटरी डॉ.अशोक बिश्नोई उपस्थित थे।

सप्ताहभर के कार्यक्रम
-विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

-4 अगस्त को बोन एंड जॉइंट डे पर साइक्लोथॉन का आयोजन

-राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में सीपीआर प्रशिक्षण

-ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा अभियान

-नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए सीपीआर एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण

-सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

समापन समारोह
8 अगस्त को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज,जोधपुर में समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें राजस्थान पेल्वी- एसीटाबुलर कोर्स का शुभारंभ किया जाएगा तथा सहयोगी संस्थानों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन समिति का सम्मान किया जाएगा।

JOSS ने शहरवासियों,विद्यार्थियों,शिक्षकों,स्वास्थ्य कर्मियों एवं सामाजिक संगठनों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी कर हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य तथा सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

Related posts: