प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा
-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर बासनी थाना पुलिस ने सडक़ पर औद्योगिक प्रदूषित पानी बहाने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-टैंकर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम के निर्देश पर जोजरी- बांडी-लूणी नदी प्रणाली में अवैध रूप से प्रदूषित औद्योगिक अपशिष्ट के निस्तारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया,जिसमें एक ट्रैक्टर-टैंकर से सडक़ पर औद्योगिक उपयोग का प्रदूषित पानी बहाया जा रहा था। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर नंबर और चालक की पहचान कर आरोपी मेणों का बास भाद्राजून जालौर निवासी जोगा को गिरफ्तार कर टे्रक्टर को जब्त किया है।
