रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

  • हर घर एक रक्तदाता अभियान
  • दानदाताओं ने किया सहयोग
  • अस्पताल,विद्यालय में फल वितरित
  • विद्यालय को फर्नीचर भेंट

जोधपुर/फलोदी/पोकरण(दूरदृष्टीन्यूज),रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्म दिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भानू सेवा संस्थान के प्रेरणा स्रोत रक्तवीर स्वर्गीय भवानी शंकर ‘भानु’ के 28वें जन्म दिन पर प्रदेश भर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में फलोदी व पोकरण अस्पताल,विद्यालय में दान देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

पोकरण उपजिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल
इस अवसर पर राजकीय उप जिला चिकित्सालय पोकरण में मरीजों को फल वितरित किए गए। यह सेवा कार्य सक्षम इकाई पोकरण के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम जिला सचिव दमाराम माली के नेतृत्व और जिला अध्यक्ष जय किशन दवे के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। जिला कोषाध्यक्ष कैलाश पालीवाल भी उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं ने वार्डों में जाकर मरीजों की कुशल क्षेम पूछी और ताजे फल वितरित किए। सेवा में सवाई सिंह,सुरेंद्र सिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता रुपेंद्र खत्री सहित अन्य सक्षम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। PMO डॉ.प्रकाश चौधरी एवं चिकित्सालय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

आदर्श विद्या मंदिर फलोदी में फल वितरण
आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में रक्तवीर भानू की 28वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुआ। सभी विद्यार्थियों ने भवानी को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर विद्यार्थियों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रभु सिंह राठौड़,आचार्य रवींद्र श्रीमाली,आचार्य रूपाराम,विनोद,मुरली धर एवं जयराम गज्जा का सहयोग रहा। वक्ताओं ने कहा कि भानू की मानव सेवा के कार्य आगे बढ़ाने से भानू सेवा संस्थान को नई ऊर्जा और दिशा मिलती रहेगी।

हर घर एक रक्तदाता पहल के तहत स्कूल में फर्नीचर भेंट
भानू सेवा संस्थान फलोदी की उप इकाई दव ने ‘हर घर एक रक्तदाता- हर घर एक दान दाता’ पहल के तहत राउमावि दव को 28 टेबल और स्टूल भेंट किए। यह भेंट कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोरधन राम को सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर भानू सेवा संस्थान फलोदी के मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार दमा राम अध्यापक,कार्य वाहक प्राचार्य गोरधन राम एवं संस्थान अध्यक्ष कमलेश कुमार मेघवाल ने दूरभाष पर सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

सहयोगी भामाशाह
गोरधन राम,जुगत सिंह सौढा रावतरी,कैलाश चन्द कुमावत,राजलक्ष्मी मेहता,DSP जीवन लाल खत्री,मीना खत्री,प्रदीप, पठानाराम,महेंद्र सिंह, छगन लाल,दीना राम,मन मोहन मीना,दादूराम, संजय कुमार,ओमप्रकाश,निंबाराम,लीला राम,लीलू सिंह भाटी,जय सिंह, रमेश कुमार धनदेव,सरदार सिंह भाटी एडवोकेट,नरपत सिंह भाटी,प्रेम सिंह भाटी,नारायण राम,गोरखा राम,प्रकाश सिंह भाटी, लोकेंद्र कुमार,तेजु सिंह,जसवंत कुमार एवं भारमल राम।संस्थान लंबे समय से रक्त वीर भानू की स्मृति में रक्तदान,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।

Related posts: