Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में इलाज करा रहे आसाराम ने अपना इलाज आगे भी जारी रखने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट से दो महीने की अंतरिम जमानत मांगी है। आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एम्स से आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 13 मई को होगी।

नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़ऩ मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का दूसरे बंदियों के साथ कोरोना सैंपल लिया गया था। पॉजिटिव आने के बाद आसाराम का ऑक्सीजन लेवल गिरना शुरू हो गया। बाद में उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पूर्व उसे सुरक्षा कारणों से जोधपुर एम्स में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां आसाराम की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अब आसाराम ने कोरोना की आड़ में हाईकोर्ट से दो माह की अंतरिम जमानत देने की मांग की है।

आसाराम की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में न्यायाधीश संदीप मेहता और न्यायाधीश देवेंद्र कच्छवाहा की खंडपीठ में सुनवाई हुई। आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जगमाल सिंह चौधरी ने तर्क दिया कि आसाराम कई बीमारियों से पीड़ित हैं और वह अपना इलाज आयुर्वेद पद्धति और दूसरे पद्धति से कराना चाहता है, इसलिए उसे दो महीने की अंतरिम जमानत दी जाए।

ये भी पढ़े :- एलआईसी ने मृत्यु दावों में वैकल्पिक साक्ष्यों की अनुमति दी

खंडपीठ ने राजकीय अधिवक्ता अनिल जोशी को एम्स से आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट अगली सुनवाई पर पेश करने के निर्देश दिए। इस मामले में अब अगली सुनवाई 13 मई को तय की गई है। आसाराम ने पूर्व में भी खुद को 12 बीमारियां बताते हुए केरल के आयुर्वेद केंद्र से इलाज के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया था।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026