करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
- अलसुबह युवक को लगा करंट
- अन्य को घर में तार ठीक करते लगा करंट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत। शहर के प्रतापनगर स्थित शेरे राजस्थान कॉलोनी में सोमवार की अलसुबह पानी मोटर चालू करते करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरी तरफ घर पर बिजली का तार ठीक रहे एक युवक को भी करंट ने लील लिया।
बारिश के बाद अलसुबह मकान की छीणें गिरी मासूम की मौत,तीन घायल
प्रतापनगर सदर थाना अधिकारी सुंदरकला ने बताया कि सुबह शेरे राजस्थान कॉलोनी में एक घर में पानी की मोटर चालू करते युवक को करंट लगा था,जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने कार्रवाई से इंकार किया है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। अग्रिम पड़ताल जारी है। फिलहाल रिपोर्ट नहीं दी गई है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार मान सरोवर कॉलोनी शोभावतों की ढाणी में रहने वाला 35 वर्षीय सवाई छाजेड़ पुत्र केसरीमल छाजेड़ अपने घर पर बिजली का तार ठीक कर रहा था। तब उसे करंट लग गया। परिवार के लोग घायलावस्था में उसे अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने मृत बता दिया। उसके भाई विकास ने मर्ग में रिपोर्ट दी। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया।
