बारिश के बाद अलसुबह मकान की छीणें गिरी मासूम की मौत,तीन घायल
- नगर निगम ने की बिल्डिंग सीज
- पास की अन्य जर्जर बिल्डिंग भी सीज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बारिश के बाद अलसुबह मकान की छीणें गिरी मासूम की मौत,तीन घायल। शहर में रविवार को हुई जमकर बारिश अब जर्जर इमारतों के लिए नुकसानदेही साबित होने लगी है।
सोमवार अलसुबह भीतरी शहर सिलावटों का मोहल्ला सदर बाजार क्षेत्र में एक भवन की छीणें भरभरा कर गिर गई। हादसे में आठ साल की मासूम की जान चली गई और परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया गया है।
हेलिकॉप्टरों ने हवा में मार गिराए दुश्मन के ड्रोन
इधर सूचना मिलने के साथ सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में नगर निगम को भी सूचना दी गई। नगर निगम ने बिल्डिंग को सीज किया है,साथ नजदीक में आई एक अन्य इमारत को भी सीज किया गया है। कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में एक इमारत को निगम की तरफ से सीज करने की कार्रवाई की गई थी।
सदर बाजार थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बताया कि अलसुबह सूचना मिली कि इस्हाकिया स्कूल के नजदीक सिलावटों का मोहल्ला में एक मकान की छीणें (पत्थर की पट्टियां) भरभरा कर गिर गई है। मोहम्मद इरफान का परिवार वक्त घटना मौजूद था। इस हादसे में उनकी आठ साल की पुत्री की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया है।
थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि हादसे के बाद नगर निगम को भी सूचना दी गई। निगम प्रशासन और पुलिस ने मिलकर मकान को सीज करने की कार्रवाई की। नजदीक में एक अन्य जर्जर इमारत को भी सीज करने के साथ खाली करवाया गया।
