महिला की संदिग्ध हालात में मौत
गाड़ी से टक्कर मारने और मारपीट का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के विवेक विहार स्थित ए सेक्टर 30 जुलाई को एक महिला को संदिज्ध हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की बाद में मौत हो गई। उसके पति का आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारने के साथ मारपीट की। इससे उसकी पत्नी की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच थानाधिकारी बलवंताराम की तरफ से की जा रही है।
926 पदों पर RPSC भर्ती व आयुर्वेद महाविद्यालयों में डेपुटेशन खत्म करने की मांग तेज
पुलिस ने बताया कि 4 एच-निवासी भैरूलाल सिंधी पुत्र ताराचंद सिंधी की तरफ से हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 30 जुलाई की दोपहर में उसकी पत्नी 40 वर्षीय रजनी के साथ राकेश नाम के शख्स ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान जांच आरंभ की है। महिला की स्कूटी को टक्कर मारा जाना भी बताया गया है।
