Doordrishti News Logo

क्रेटा कार चोरी का खुलासा : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्रेटा कार चोरी का खुलासा: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार। भगत की कोठी थाना पुलिस ने 23 लाख रुपए कीमत की चोरी हुई क्रेटा कार बरामद कर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी संतोष चौधरी ने बताया कि राजीव नगर निवासी परिवादी ने 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध रणवीरसिंह चौधरी की पहचान की।

मसूरिया बाबा मंदिर में 30 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

पूछताछ में आरोपी ने कार चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद 31 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर चोरी की गई क्रेटा कार बरामद कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।