Launch of development works worth ₹30 lakh at Masuriya Baba Temple

मसूरिया बाबा मंदिर में 30 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

-विधायक देवेंद्र जोशी ने किया पूजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मसूरिया बाबा मंदिर में 30 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ। जन-जन की आस्था का केंद्र मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर परिसर में जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 30 लाख रुपए से होने वाले इंटरलॉकिंग टाइल एवं सड़क विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का श्रीगणेश किया।कार्यक्रम के दौरान पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने विधायक देवेंद्र जोशी का साफा पहनाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत विकास परिषद की सार्थक पहल

विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। इससे भक्तों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

ये थे उपस्थित:-
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,महामंत्री ओम दईया एवं महेंद्र मेघवाल सहित ट्रस्ट व संगठन के पदाधिकारी तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।