तीसरे दिन भी नहीं उठाया शव
-हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
-प्रदर्शनकारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
-पैदल मार्च निकाला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीसरे दिन भी नहीं उठाया शव। लोहावट थानान्तर्गत जंभेश्वर गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में परिजनों ने तीसरे दिन भी शाम तक शव नहीं लिया। परिजन और ग्रामीण 28 जुलाई से ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
गुरुवार को विश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया भी लोहावट पहुंचे और पैदल मार्च निकाला। लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई और फलोदी विधायक पब्बा राम विश्नोई भी धरने में शामिल हुए। इधर,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए
एसपी सतनाम सिंह, एएसपी ब्रजराज सिंह चारण और लोहावट डीएसपी हरीसिंह राजपुरोहित लगातार पीड़ित परिवार और आंदोलनकारियों से बात कर रहें है। आरोपी को पकड़ने के लिए एएसपी ब्रजराज सिंह चारण के नेतृत्व में टीम गठन किया गया है। टीम में विभिन्न पुलिस थानों के प्रभारी, साइबर सेल और तकनीकी स्टाफ शामिल हैं, जो आरोपी की तलाश में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि अज्ञात हमलावर ने 27 जुलाई की रात 12.40 बजे घर के बाहर सो रही भंवरी विश्नोई (32) पत्नी गंगाविशन की चाकू से गला और शरीर पर वार कर हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने आईं उनकी दो बेटियां रामज्योति (16) और सोनू (10) भी चाकू के वार से घायल हो गईं।
सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर
हमलावर ने रामज्योति की पीठ,पेट और चेहरे पर चाकू से पांच वार किए। गंभीर रूप से घायल रामज्योति को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतका भंवरी विश्नोई पत्नी गंगाविशन के भाई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
