सिंधी सामूहिक जनेऊ संस्कार 15 अगस्त को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिंधी सामूहिक जनेऊ संस्कार 15 अगस्त को। सिंधी पंचायत, शक्ति नगर स्थित सिंधी धर्मशाला में चल रहे भगवान झूलेलाल के चालिया महोत्सव के दौरान सिंधी सामूहिक जनेऊ (यज्ञोपवीत) संस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन स्व.भगवती देवी व स्व.मेवाराम किशनानी की स्मृति में किशनानी परिवार के सौजन्य से सिंधी पंचायत,शक्ति नगर,झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान
कार्यक्रम विवरण:-
शुक्रवार 15 अगस्त को
प्रातः 9 बजे सिंधी धर्मशाला, शक्ति नगर में होगा। इस अवसर पर समाज के बटुकों को समाज के पंडितों द्वारा सनातन धर्म के अनुसार हवन करवाकर जनेऊ धारण कराई जाएगी।
अध्यक्ष लखमीचंद किशनानी, सचिव गोपी जनवानी एवं कोषाध्यक्ष तीरथ डोडवानी ने बताया कि जनेऊ संस्कार निःशुल्क होगा। इच्छुक बटुकों के लिए रजिस्ट्रेशन झूले लाल मंदिर,शक्ति नगर में करना होगा।
मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल
