जिला स्काउट प्रशिक्षण शिविर संपन्न

स्काउट विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनने का दिया संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला स्काउट प्रशिक्षण शिविर संपन्न। राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड,जिला जोधपुर द्वारा 25 से 29 जुलाई को पांच दिवसीय जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट प्रशिक्षण शिविर विट्ठलेश स्काउट वन चौपासनी जोधपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

बिन गुरु ज्ञान कहां से पाऊं दीजो ज्ञान हरि गुण गाऊं…

प्रशिक्षण शिविर में जोधपुर जिले के शिक्षण संस्थाओं से कुल 265 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग का इतिहास, प्रतिज्ञा एवं नियम,सेवा कार्य,हाइक, लॉग बुक तैयार करना प्रार्थना,झंडा गीत,राष्ट्रगान,प्राथमिक सहायता,पायनियरिंग, गांठे,लेसिंग,दक्षता बैज प्राप्त करना एवं नेतृत्व विकास सहित विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) छतर सिंह पीडियार ने किया गया। लीडर ट्रेनर किशोर देवी एवं स्काउट यूनिट लीडर धनसुख पालीवाल, सुनील कुमार,अशोक कुमार प्रजापत,विशन सिंह प्रजापति,राजकुमार जोशी,सुखदेव शर्मा, रामविलास एवं सैनी गोविंद नाहर सहयोगी प्रशिक्षकों के सहयोग से प्रशिक्षण सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

Related posts: