Timings of four trains to change from August 1st.

एक अगस्त से बदलेगा चार ट्रेनों का समय

-साबरमती,रानीखेत और रणथंभोर ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक अगस्त से बदलेगा चार ट्रेनों का समय। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर मंडल से होकर संचालित चार प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में एक अगस्त से आंशिक संशोधन किया है। नई समय-सारिणी के अनुसार इन ट्रेनों का कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में 10 से 30 मिनट तक का बदलाव किया गया है। संशोधित समय-सारिणी परिचालन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर- साबरमती एक्सप्रेस जैसलमेर से अपने निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे ही रवाना होगी, लेकिन फलोदी, ओसियां,जोधपुर,भगत की कोठी,लूनी,बालोतरा और समदड़ी स्टेशनों पर पहले की तुलना में 10 से 20 मिनट पहले पहुंचेगी और रवाना होगी। समदड़ी के बाद ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर- साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है। फलोदी तक ट्रेन पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होगी,जबकि ओसियां से तिंवरी, मथानियां, राईका बाग,जोधपुर,भगत की कोठी,लूनी व समदड़ी स्टेशनों तक इसका संचालन 10 से 20 मिनट पहले होगा। समदड़ी के बाद ट्रेन का समय यथावत रहेगा।

96.26 करोड़ रुपए से बदलेगी पाली मारवाड़ स्टेशन की तस्वीर

इसके अलावा ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम- जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस अब जैसलमेर स्टेशन पर रात 11 बजे के बजाय 11.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर एक्सप्रेस का भगत की कोठी आगमन समय रात 10.20 बजे के स्थान पर 10.30 बजे निर्धारित किया गया है।

यह रहेगी समय सारणी:-
ट्रेन संख्या 20485,जैसलमेर- साबरमती एक्सप्रेस 1 अगस्त से जैसलमेर से फलोदी स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 8.50 बजे आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान,ओसियां स्टेशन पर परिवर्तित समय 9.52 बजे आगमन व 9.55 बजे प्रस्थान, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.30 बजे आगमन व 11.40 बजे प्रस्थान,भगत की कोठी पर परिवर्तित समय 11.48 बजे आगमन व 11.50 प्रस्थान,लूनी स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.12 बजे आगमन व 12.15 बजे प्रस्थान,दुंदाडा स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.38 बजे आगमन व 12.40 बजे प्रस्थान एवं समदड़ी स्टेशन पर परिवर्तित समय 13.00 बजे आगमन व 13.05 बजे प्रस्थान करेगी।

मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद

ट्रेन संख्या 20491, जैसलमेर- साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 अगस्त से फलोदी स्टेशन पर परिवर्तित समय शाम 6.15 बजे आगमन व 6.20 बजे प्रस्थान, मारवाड लोहावट स्टेशन पर परिवर्तित समय 6.40 बजे आगमन व 16.42 बजे प्रस्थान, ओसियां स्टेशन पर परिवर्तित समय 7.30 बजे आगमन व 7.32 बजे प्रस्थान, तिंवरी पर परिवर्तित समय 7.48 बजे आगमन व 7.50 प्रस्थान, मारवाड़ मथानियां स्टेशन पर परिवर्तित समय 8.03 बजे आगमन व 8.05 बजे प्रस्थान, राईका बाग पर परिवर्तित समय 8.40 बजे आगमन व 8.42 बजे प्रस्थान, जोधपुर पर परिवर्तित समय रात 9 बजे आगमन व 9.10 बजे प्रस्थान, भगत की कोठी पर परिवर्तित समय 9.20 बजे आगमन व 9.22 बजे प्रस्थान, लूनी पर परिवर्तित समय 9.49 बजे आगमन व 9.52 बजे प्रस्थान एवं समदडी स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.40 बजे आगमन व 10.45 बजे प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की संशोधित समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त कर स्टेशन पहुंचने की अपील की है ताकि ट्रेन पकड़ने में आसानी रहे।

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026