The train will run at a speed of 130 kmph.

130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

-मेड़ता-फुलेरा सेक्शन में 18.2 किमी सीटीआर कार्य पूरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

जोधपुर-फुलेरा रेलखंड के कुचामन सिटी-नया खारडिय़ा तथा कुचामन सिटी-मकराना ब्लॉक सेक्शन में टाइट टॉलरेन्स स्लीपर आरटी-9007 के साथ 18.2 किलोमीटर का कम्प्लीट ट्रैक रिन्यूअल कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कार्य इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

96.26 करोड़ रुपए से बदलेगी पाली मारवाड़ स्टेशन की तस्वीर

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस उपलब्धि के साथ पूरे मेड़ता-फुलेरा रेलखंड पर अब 60 किलोग्राम रेल (60 किग्रा रेल सेक्शन) बिछाने का कार्य भी पूर्ण हो गया है। इससे ट्रैक की मजबूती, स्थायित्व और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा तथा यात्रियों को बेहतर राइडिंग कम्फर्ट का अनुभव मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आधुनिक टाइट टॉलरेन्स स्लीपर व उच्च गुणवत्ता वाली 60 किलोग्राम रेल के उपयोग से ट्रैक के रखरखाव की आवश्यकता कम होगी तथा लंबी अवधि में परिचालन दक्षता बढ़ेगी। इससे ट्रैक की स्थिरता में भी सुधार होगा और भविष्य में उच्च गति से ट्रेनों के सुरक्षित संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।

मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद

डीआरएम के अनुसार यह कार्य निर्धारित समय में विभागों के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे जोधपुर मंडल में रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण को नई गति मिली है।