पत्रकार स्व.राजकुमार सिंह भंडारी की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्रकार स्व.राजकुमार सिंह भंडारी की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को। दिव्यालोक सेवा संस्थान परिसर में समाजसेवी एवं
वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजकुमार सिंह भंडारी की प्रतिमा का अनावरण शनिवार 1 अगस्त को अपराह्न 4:00 बजे समारोह पूर्वक किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे,जबकि राज्यसभा सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया गौसेवा
दिव्यालोक सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह भंडारी ने वर्ष 2010 में दिव्यालोक सेवा संस्थान की स्थापना चौपासनी हाऊसिग बोर्ड में की थी। उन्होंने संस्थान के बहुमंजिला भवन में शिक्षा,सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक आयाम विकसित किए,जिनसे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला।
उन्होंने बताया कि राजकुमार सिंह भंडारी ने सामाजिक सेवा के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पित सेवाओं को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन दिव्यालोक सेवा संस्थान परिसर,18-ई,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में होगा।
गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: ….
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

