बिजली तार चोरी करने वाली मेवात गैंग का पर्दाफाश
-एक आरोपी गिरफ्तार
-ट्रक व उपकरण बरामद
-चोरी के दौरान हुई थी साथी की करंट से मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिजली तार चोरी करने वाली मेवात गैंग का पर्दाफाश। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बिजली तार चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए मेवात गैंग का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ट्रक और तार काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं,जबकि गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि जिले में बिजली तार चोरी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिलाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा के नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र के गुनावत निवासी नयमुदीन पुत्र जाकिर को गिरफ्तार किया।
मोबाइल हैक कर 1.41 लाख का फ्रॉड
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को हरियाणा निवासी मुस्किन पुत्र इलयास ने रिपोर्ट दी थी कि उसके भाई शकील की बिलाड़ा के निकट भावी क्षेत्र में शौच के लिए जाते समय करंट लगने से मौत हो गई।
इस सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि शकील सहित मेवात गैंग के सदस्य इसराईल,आबिद,जुबेर, नयमुदीन,फैजान,नौमान और अन्य आरोपी ट्रक लेकर रेलवे लाइन के पास बिजली तार चोरी करने पहुंचे थे।
किशोरी को अगवा कर मारपीट एवं दुष्कर्म का केस दर्ज
आरोप है कि रेलवे के बिजली पोल पर चढक़र तार काटने के दौरान शकील करंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने शकील की मौत को शौच के दौरान करंट लगने की घटना बताकर गुमराह करने का प्रयास किया था।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नयमुदीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ट्रक तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
