Doordrishti News Logo

चलती ट्रेन से गिरा युवक अस्पताल में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चलती ट्रेन से गिरा युवक अस्पताल में मौत। शहर के निकट डांगियावास स्थित आसरनाडा रेलवे स्टेशन के पास में एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। डांगियावास पुलिस ने बताया कि डीडवाना जिले के खंगार निंबी जोधा निवासी 36 साल का नेपाल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ट्रेन के माध्यम से अपने घर की तरफ लौट रहा था।

बेटी के इलाज के नाम पर एक लाख की ठगी

आसरनाडा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के पहुंचने पर वह ट्रेन से नीचे गिर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। उसके भाई मीठूसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।