Doordrishti News Logo

4 हजार का फरार इनामी दस्तयाब

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),4 हजार का फरार इनामी दस्तयाब। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार हजार के इनामी आरोपी को दस्तयाब किया है।

लूणी नदी क्षेत्र में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त,16 आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर नतिशा जाखड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी भवानीसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गंजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी विजय पुत्र अचलाराम प्रजापत को दस्तयाब किया।आरोपी पुलिस थाना रोहट, जिला पाली में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था तथा उस पर चार हजार का इनाम घोषित था।

Related posts: