श्रद्धा के साथ धूमधाम से किया जायेगा गुरु पूजन
-कबीर आश्रम माधोबाग में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धा के साथ धूमधाम से किया जायेगा गुरु पूजन। महन्त ज्योतिषाचार्य सुरजाराम सत्संग मंडल द्वारा कबीर आश्रम माधोबाग में आश्रम के गादिपति गुरु डॉ. रूपचन्ददास के सानिध्य में 29 जुलाई को धूमधाम से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा।
कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल
आश्रम के प्रवक्ता इंजि.लक्ष्मी चन्द धारीवाल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर सुबह से ही भक्तों का आश्रम में आना शुरू हो जाएगा। इसके पश्चात आश्रम में सभी शिष्यों एवं भक्त जन द्वारा गुरुदेव की चरण पादुका का पूजन किया जाएगा।
इस अवसर पर आश्रम में सतगुरु कबीर का बीजक पाठ एवं गुरु महिमा के भजनों का आयोजन भी किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा पर्व पर आश्रम को रोशनी से सजाया जाएगा।
