दो माह से फरार एमडीएमए फैक्ट्री का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो माह से फरार एमडीएमए फैक्ट्री का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। फलोदी पुलिस ने अवैध एमडीएमए फैक्ट्री के मुख्य आरोपी रामनिवास उर्फ रमेश को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वो दो महीने से फरार चल रहा था।
एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि 20 मई की रात जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बाप थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी। इस दौरान मोडकिया गांव स्थित एक ट्यूबवेल पर संचालित अवैध एमडी एमए निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था।
विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद
मौके से आरोपी सुखराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में 9 जून को एक अन्य मुख्य आरोपी धर्मा राम को भी गिरफ्तार किया गया था। अवैध एमडीएमए बनाने का मुख्य सूत्रधार पश्चिमी ढाणी,लोहावट निवासी राम निवास उर्फ रमेश घटना के बाद से ही फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
डीएसटी प्रभारी एएसआई प्रदीप को सूचना मिली थी कि आरोपी रामनिवास जोधपुर के कार बाजार क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना पर एएसपी ब्रजराज सिंह चारण और सीओ अचल सिंह देवड़ा के निर्देशन में डीएसटी टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने जोधपुर से आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को जांच अधिकारी भोजासर थानाधिकारी जमील खान के सुपुर्द कर दिया गया है।
तीन दुकानों में एक साथ सैंधमारी
