एम्स में 1189 छात्रों को मेडल और उपाधियां वितरित
-पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित
-अभिनव बत्रा ने 19 गोल्ड मेडल अपने नाम किए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), एम्स में 1189 छात्रों को मेडल और उपाधियां वितरित। जोधपुर एम्स में रविवार को हुए पांचवें दीक्षांत समारोह में 1189 छात्रों को मेडल और उपाधियां वितरित की गई। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल,अतिथि पद्मश्री डॉ तेजस मधुसदन और पाली सांसद पीपी चौधरी ने नए डॉक्टर्स को करियर को लेकर कई तरह की सीख दी।
अनुप्रिया पटेल ने कहा आपने जो यहां हासिल किया,वो समाज के सहयोग से किया है। अब कल से आपको समाज को लौटाने की बारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में सरकार ने देश की चिकित्सा प्रणाली को सुधारने के लिए बहुत काम किया है। देश के 185000 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।
नशे की कमाई पर बड़ा प्रहार: एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज
बुजुर्गों के लिए आयुष्मान उपचार सुविधा दी है। हमारी बहनों के लिए सर्वाइकल कैंसर स्कैनिंग और टीकाकरण का काम शुरू किया है,लेकिन इन सबसे ऊपर डॉक्टर का यह काम है कि वह बीमारी से ग्रसित होने से बचने के लिए लोगों को जागरूक करें।
एम्स के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ तेजस मधुसदन पटेल ने कहा कि आपको जो सफेद कोट मिला है,उसे अपनी शक्ति नहीं मानें। इस सफेद कोट को अपने रोगी के प्रति जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में लेना है। मरीज आपकी दी हुई दवाइयों को भूल जायेगा, लेकिन वे कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें किस तरह से निरोग किया था।
दिल्ली से खरीदी एसयूवी 4 साल बाद भी ट्रांसफर नहीं हुई आरसी
दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस पूरी करने वाले छात्र अभिनव बत्रा ने 19 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके अलावा उन्हें प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल भी दिया गया। इसी तरह से निर्मित जिग्नेश को भी प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल मिला। इसके लिए समारोह में उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया गया।
अपने शैक्षणिक अध्ययन के दौरान उपलब्धि हासिल करने वाले एम्स के छात्राओं ने अपनी सफलता के लिए एम्स के डॉक्टर और अपने परिवार को धन्यवाद दिया।
