Doordrishti News Logo

120 किलो डोडा पोस्त 2 किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए जब्त,पांच तस्कर गिरफ्तार

डीएसटी पूर्व और माता का थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),120 किलो डोडा पोस्त 2 किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए जब्त,पांच तस्कर गिरफ्तार। पुलिस कमिश्नरेट पूर्व के माता का थान थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व की टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलो 94 ग्राम डोडा पोस्त,2 किलो 24 ग्राम अफीम और 91 ग्राम सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बरामद की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन दुकानों में एक साथ सैंधमारी

पहली कार्रवाई:23जुलाई की रात एएनटीएफ से मिली सूचना के आधार पर की गई। माता का थान थाना प्रभारी अनिल कुमार ने टीम के साथ प्रेम नगर फाटक के पास एक आल्टो कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार बीरबल और मांगीलाल के कब्जे से 91 ग्राम एमडीएमए तथा 61 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

दूसरी कार्रवाई : 24 जुलाई को बलदेव नगर क्षेत्र में की गई। पुलिस ने श्रवण सिंह विश्नोई के घर दबिश देकर उसके कब्जे से 2 किलो 24 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तीसरी कार्रवाई :माता का थान थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने सालासर नगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर रमेश और प्रकाश के कब्जे से 120 किलो 33 ग्राम डोडा पोस्त, इलेक्ट्रीक कांटा और मिक्सी बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया तथा आगे की जांच मंडोर थाना पुलिस को सौंपी गई।

पुलिस आयुक्त और डीसीपी पूर्व के निर्देश पर हुई कार्रवाई 
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश तथा पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इन तीनों कार्रवाइयों में कुल तीन प्रकरण दर्ज किए गए और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 120 किलो 94 ग्राम डोडा पोस्त,91 ग्राम एमडीएमए और 2 किलो 24 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026