Conclusion of the Garbh Sanskar Certificate Course

गर्भ संस्कार सर्टिफिकेट कोर्स का समापन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गर्भ संस्कार सर्टिफिकेट कोर्स का समापन। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के स्नातकोत्तर स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग तथा संवर्धिनी न्यास,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गर्भ संस्कार विषयक सर्टिफिकेट कोर्स का समापन शनिवार को सफलता पूर्वक हो गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर गोविन्द प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वस्थ एवं संस्कारित पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।

साइबर जागरूकता व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य एवं कोर्स को ऑर्डिनेटर,स्नातकोत्तर स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.ए. नीलिमा ने कोर्स की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया इस सर्टिफिकेट कोर्स में देशभर से प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समापन समारोह से पूर्व प्रतिभागियों का प्रायोगिक मूल्यांकन आयोजित किया गया,जिसमें प्रथम स्थान डॉ. रजिंद्र कौर एवं डॉ. दीतीमोनी गोस्वामी,द्वितीय डॉ.चंचल शर्मा एवं डॉ.कीर्ति शर्मा तथा तृतीय डॉ.मोनम यादव रहे।

राज्यपाल हरिभाउ बागड़े आज जोधपुर आएंगे

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं कोर्स समन्वयकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। पारुल यूनिवर्सिटी,वडोदरा के स्नातकोत्तर अध्येता डॉ. निहारिका ने कोर्स के संबंध में अपने सकारात्मक अनुभव एवं फीडबैक साझा किए।

इस अवसर पर डीन फैकल्टी आयुर्वेद प्रोफेसर महेन्द्र कुमार शर्मा, संवर्धिनी न्यास की काउंसलर डॉ.श्वेता डांगरे,मानव संसाधन विकास केन्द्र के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ.रश्मि शर्मा, डॉ.हेमंत कुमार मेनारिया,डॉ. सविता विश्नोई,प्रतिभागी एवं स्नातकोत्तर अध्येता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिव्या शर्मा ने किया तथा अंत में डॉ.आशा केपी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।