पौधारोपण कर मनाया 59वां स्थापना दिवस
-बीएसआई कर्मचारी संगठन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पौधारोपण कर मनाया 59वां स्थापना दिवस। शुक्रवार को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कर्मचारी संगठन का 59वां स्थापना समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात पिछले एक वर्ष में दिवंगत हुई आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में मेहमानों एवं यूनियन सदस्यों द्वारा कार्यालय उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर समारोह को यादगार बनाया गया।
एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.33 लाख का फ्रॉड
समारोह की अध्यक्षता कामरेड कल्याण सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ.वीके रावत,कार्यालय प्रभारी,विशिष्ट अतिथि डॉ.पुष्पा कुमारी थीं। संगठन के क्षेत्रीय सचिव कामरेड मुकेश गोयल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड जगदीश यादव सहित सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य बिंदु:-
-कामरेड मुकेश गोयल ने बताया कि यूनियन पिछले 59 वर्षों से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कर रही है तथा विभाग व मंत्रालय के साथ समन्वय कर समस्याओं का निराकरण करवा रही है।
-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड जगदीश यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं और कार्यालय के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।
-अध्यक्ष कामरेड कल्याण सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों के संघर्ष से आज यूनियन राष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रखने में सक्षम है।
-डॉ.वीके रावत ने कहा कि यूनियन सदस्यों व अधिकारियों के बीच सामंजस्य एवं आपसी वार्तालाप से बेहतर परिणाम आते हैं।
-डॉ.पुष्पा कुमारी ने अधिकारी- कर्मचारी तालमेल को संस्थान के विकास के लिए आवश्यक बताया।
-डॉ.आरके सिंह, अंशुमान द्विवेदी एवं पुरुषोत्तम डेरोलिया ने भी विचार व्यक्त किए।
राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द किया पाली कोर्ट का फैसला
समारोह में डॉ.एमके सिंघाडिया, भोमाराम,अमित कुमार,रंजीत मेघवाल,रमेश कुमार,नवीन कुमार,भंवरू बक्स,हंसराज मीणा,सौरभ कुमार,दिनेश कुमार योगी,उदयवीर श्रीवास, पंकज कुमार,जीवन कुमार, मंजीत कुमार सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड जगदीश यादव ने किया तथा अंत में कामरेड मुकेश गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
