Doordrishti News Logo

जलभराव से सूर्यनगरी- रणकपुर सहित 6 ट्रेनें प्रभावित

-सूर्यनगरी और रणकपुर एक्सप्रेस आंशिक रद्द,

-बेंगलुरु व हिसार- कोयंबटूर एक्सप्रेस बदले मार्ग से संचालित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जलभराव से सूर्यनगरी- रणकपुर सहित 6 ट्रेनें प्रभावित। पश्चिम रेलवे के घोलवड़-उमरगाम रोड रेलखंड पर भारी जल भराव के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से जुड़ी सूर्यनगरी सुपरफास्ट,रणकपुर एक्सप्रेस और बेंगलुरु एक्सप्रेस सहित छह प्रमुख रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है,जबकि कुछ का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है।

भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिफ़िकेशन में ग्लोबल लीडर बना

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते प्रभावित ट्रेनों को आंशिक रद्द अथवा बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस,जो 22 जुलाई को हनुमानगढ़ से रवाना हुई उसे नवसारी तक ही संचालित किया गया,इस कारण यह ट्रेन नवसारी-दादर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इस वजह से ट्रेन संख्या 14708, दादर- हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस 23 जुलाई को दादर के स्थान पर नवसारी से रवाना होगी। इसलिए यह ट्रेन दादर- नवसारी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

छह ट्रेनों में 108 यात्री पकड़े,61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

इधर ट्रेन संख्या 12479, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस,जो 22 जुलाई को जोधपुर से रवाना हुई थी,अब नडियाद तक ही संचालित की गई इसके चलते नडियाद-बांद्रा टर्मिनस के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इस कारण वापसी में ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर नडियाद से ही संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा बांद्रा टर्मिनस- नडियाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गुढा स्टेशन पर डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक का सिग्नलिंग कार्य पूर्ण

इन ट्रेनों का बदला मार्ग:-
इसके अलावा ट्रेन संख्या 20693 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 23 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान कर सूरत-उधना-पालधी-जलगांव होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

ट्रेन संख्या 22475 हिसार-कोयंबटूर एक्सप्रेस,जो 22 जुलाई को हिसार से रवाना हुई है,उसे सूरत-जलगांव- इगतपुरी-पनवेल-रोहा मार्ग से संचालित किया जा रहा है।