Doordrishti News Logo

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सोमवार से लागू हो रहे प्रदेशव्यापी लाॅकडाउन की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश वासियों की जीवन रक्षा के लिए लाॅक डाउन का असर पहले दिन से ही गांव-ढाणी तक दिखना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं हो। जो भी व्यक्ति गाइड लाइन का उल्लंघन करें, उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जांच, उपचार, वैक्सीनेशन एवं संसाधनों के विस्तार के तमाम प्रयासों के साथ-साथ संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए सरकार कड़ाई से लाॅक डाउन की पालना कराएगी। इसके बिना इस घातक लहर को रोक पाना संभव नहीं है।

गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड संक्रमण, लाॅक डाउन तथा संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य संबंधित विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण शहरों के साथ-साथ गांव-ढाणी तक फैल रहा है। इससे हो रही मौतें बेहद चिंताजनक और व्यथित करने वाली हैं। ऐसे में प्रदेशवासी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से लाॅकडाउन की पालना करें। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस बल थाने एवं चौकी स्तर तक फ्लैग मार्च करें।

ये भी पढ़े :- 8 रुपए में जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन का पैकेट

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है कि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को निःशुल्क रेफरल ट्रासंपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में परीक्षण किया जाए। निजी अस्पतालों में मरीजों से ऑक्सीजन, बेड एवं वेन्टीलेटर आदि के लिए अधिक कीमत वसूलने के दृष्टिगत इन सुविधाओं की दरों का तर्कसंगत निर्धारण करें। काॅन्फ्रेंस के दौरान गहलोत ने ऑक्सीजन के आवंटन, टैंकरों एवं दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन काॅन्सनट्रेटर की खरीद तथा प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग से प्राप्त उपकरणों की आपूर्ति, ऑक्सीजन प्लांटों के निर्माण कार्यों को गति देने आदि पर भी नोडल अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने बताया कि फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों को लाॅकडाउन के दौरान आवागमन में होने वाली असुविधा के मद्देनजर फैक्ट्री संचालकों द्वारा परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक संगठनों से चर्चा की है। कुछ उद्यमियों ने संकट के इस समय में उपकरणों आदि का सहयोग देने की पेशकश की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 हजार से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की चयन सूची जारी कर दी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने नव चयनित सीएचओ को जहां तक संभव हो, उनके गृह जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड प्रबंधन के कार्यों में नियोजित करने का सुझाव दिया।

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने केन्द्र सरकार से संसाधनों की उपलब्धता को लेकर किए जा रहे समन्वय से अवगत कराया। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोरा, प्रमुख सचिव कार्मिक हेमंत गेरा, शासन सचिव ग्रामीण विकास केके पाठक, सचिव पंचायती राज मंजू राजपाल, उद्योग सचिव आशुतोष एटी, राजस्थान फाउण्डेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, आरयूएचएस के कुलपति डाॅ. राजाबाबू पंवार सहित अन्य अधिकारियों ने कोविड प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026