Doordrishti News Logo

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार। बासनी पुलिस ने मारपीट एवं लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित अपराधी अब्दुल कादिर को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्टील की रॉड भी बरामद कर ली गई है,जबकि मामले में फरार दूसरे आरोपी मोहम्मद फैजान की तलाश जारी है।पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त दीपक कुमार मीणा के सुपरविजन में बासनी थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

5.17 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट

टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी कुंदरकी,जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी अब्दुल कादिर पुत्र जमील खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 की रात स्टील कारोबारी के साझेदार रमेश पटेल पर सांगरिया फांटा स्थित भिक्षु मेटल के पास अब्दुल कादिर और मोहम्मद फैजान ने हमला कर दिया था।

आरोपियों ने स्टील की रॉड, सरियों व अन्य हथियारों से गंभीर मारपीट कर रमेश पटेल को घायल कर दिया। इसके बाद उसकी जेब से करीब 80 हजार रुपये,आधार कार्ड सहित बटुआ तथा सैमसंग ए-24 मोबाइल लूटकर फरार हो गए। फरारी के दौरान वे पीड़ित पक्ष को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां भी दे रहे थे। इसके बाद दोनों को थाना बासनी के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया गया।

कार सवारों पर हमला और तोड़-फोड़ करने की घटना का खुलासा: 4 गिरफ्तार

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026

5.17 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट

July 15, 2026