कार सवारों पर हमला और तोड़-फोड़ करने की घटना का खुलासा: 4 गिरफ्तार
-कार और बाइक आमने सामने आने पर एक्सीडेंट की आशंका में हुई थी मारपीट
-सिन्धू महल के पास घटना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार सवारों पर हमला और तोड़-फोड़ करने की घटना का खुलासा: 4 गिरफ्तार।शहर के सिंधु महल 12 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रविवार की रात को कार सवार युवकों से मारपीट और तोडफ़ोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है।
आरंभिक पूूछताछ में पता लगा कि आरोपियों की बाइक और परिवादी कार आमने सामने आ गई थी, एक्सीडेंट की आशंका में इनके बीच बहस हुई फिर मारपीट होने के साथ कार में तोडफ़ोड़ कर दी गई।
हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर किसान परिवार पर हमला
पुलिस आयुक्त शरत कविराज,एडीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त,वृत्त प्रताप नगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में 12 जुलाई को करीब 10.25 बजे पर सिन्धू महल के पास, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में कार सवार हेमन्त सोलंकी व उसके दोस्तों पर हमला कर,कार की तोड़-फोड़ करने की वारदात के खुलासे के लिए देवनगर थानाधिकारी कमल किशोर सुथार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक कर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर प्रकरण में आरोपी रेहान, फरदीन,मोहम्मद याकूब व सरफराज को अब गिरफ्तार किया है।
रथयात्रा के दौरान पुरी स्टेशन पर 12 दिन तक पार्सल सेवा बंद
इन्हें किया गया गिरफ्तार :-
पुलिस ने प्रकरण में सिंधी बस्ती मसूरिया निवासी रेहान,राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी फरदीन,मो.याकूब एवं सरफराज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम में यह भी थे शामिल :-
पुलिस टीम में एएसआई ओमाराम,कांस्टेबल मोटाराम एवं ओमप्रकाश भी शामिल थे।
