नेतड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने के मामले में एफआईआर दर्ज
-टोल संचालन में बाधा डालने और तोड़फोड़ का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), नेतड़ा टोल प्लाजा पर दो दिन पहले हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। टोल इंचार्ज की शिकायत पर करवड़ थाने में तीन- चार नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि यह मुकदमा टोल कंपनी के अधिकारी लखपत सिंह की ओर से दर्ज करवाया गया है। शिकायत में प्रदर्शन कारियों पर टोल संचालन में बाधा डालने,दो घंटे तक टोल बंद करने और तोडफ़ोड़ कर अव्यवस्था फैलाने का आरोप है।
आगे चल रहे डंपर से टकराई कार दो युवक गंभीर घायल
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व खेड़ापा रामधाम के उत्तराधिकारी गोविंद राम शास्त्री खेड़ापा से जोधपुर जा रहे थे। इसी दौरान नेतड़ा टोल पर संत और टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल बूथ पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे थे।
