कमिश्ररेट में 44 पुलिस निरीक्षकों के तबादले

  • कई थानों की कमान बदली
  • पुलिस आयुक्त शरत कविराज का बड़ा फैसला
  • कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमिश्ररेट में 44 पुलिस निरीक्षकों के तबादले। शहर की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जोधपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने 44 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक फेरबदल के बाद शहर के थानों को नए थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला आयोग द्वारा जारी दावे के फैसले को माना गलत,परिवादी की अपील मंजूर

पुलिस महकमे में लंबे समय बाद हुए इस बड़े बदलाव को अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्व पूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुछ के बदले थाने,कुछ को मिली नई कमान 
आदेश के अनुसार कमल किशोर को पुलिस लाइन से देवनगर थाना,लीलाकुमारी को महिला थाना पश्चिम, जबकि भारत सिंह को एयरपोर्ट थाना का नया थानाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार चंपाराम मेघवाल को प्रतापनगर सदर, राजूराम काला को डांगियावास तथा तुलसी चौधरी को मथानिया थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुनीता गढ़वाल को यातायात शाखा से महिला थाना पूर्व और बलवंतराम को विवेक विहार थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। संतोष चौधरी भगत की कोठी,दीप्ति गौरा नागोरी गेट थानाधिकारी होगी। फेरबदल में दीप्ति गौरा को महिला थाना पूर्व से नागौरी गेट थाना,जबकि संतोष चौधरी को भगत की कोठी थाना भेजा गया है।

पुलिस लाइन से सुरेश पोटलिया को खांडा फलसा थाना तथा मोहम्मद सफीक खान को रातानाडा थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा किरण गोदारा को सदर कोतवाली, गोविंदलाल व्यास को चौहाबोर्ड थाना और दिनेश लखावत को शास्त्रीनगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां 
आदेश के तहत अनिल कुमार को माता का थान, सोमकरण को कुड़ी भगतासनी,ईश्वरचंद परीक को बनाड़ थाना,हमीरसिंह को लूणी,किशनलाल विश्नोई को सरदारपुरा,रामकृष्ण ताडा को उदयमंदिर,सुरेश सारण को मंडोर तथा राजेंद्र सिंह को बोरानाडा थाना का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related posts: