2047 तक अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 10% का लक्ष्य: शेखावत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),2047 तक अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 10% का लक्ष्य: शेखावत।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 6% से बढ़ाकर 10% किया जाए। अल्पकालिक लक्ष्य के रूप में इसे 2030 तक 7% तक पहुंचाया जाएगा।

जोधपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक पहचान मजबूत होने से विदेशी और घरेलू दोनों पर्यटन में बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन विकेंद्रीकृत अर्थव्यवस्था का माध्यम है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय बढ़ती है। कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने की क्षमता पर्यटन क्षेत्र में है।

द्वितीय श्रेणी अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा आज से

उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 2014 की तुलना में अर्थव्यवस्था दोगुने से अधिक हुई है और क्रय शक्ति बढ़ने से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

स्थानांतरण पर उन्होंने बताया कि राजस्थान में स्थानांतरण पर लगी रोक हटने के बाद अधिकांश पात्र कर्मचारियों को स्थानांतरण का लाभ मिल चुका है। कुछ आवेदन अभी भी प्रक्रियाधीन हैं।