शहर में उमस बढऩे से लोग परेशान,तापमान गिरा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में उमस बढऩे से लोग परेशान,तापमान गिरा। जोधपुर में मानसून की एंट्री के बाद लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन ये दो दिन सूखे ही निकल गए। मौसम विभाग ने अब फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।
डाइंग-प्रिंटिंग इकाइयों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
लगातार मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 1 डिग्री तक गिरकर 37 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज कर 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर शहर में सोमवार को हुई बारिश के बाद लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि उमस ने लोगों को काफी परेशान भी किया। मौसम विभाग के अनुसार आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कोई अलर्ट नहीं है,लेकिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद से मौसम साफ रहेगा। 14 जुलाई तक किसी भी तरह से बारिश का अलर्ट नहीं है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

