Doordrishti News Logo

भरण-पोषण राशि नहीं चुकाने पर पति को एक माह का सिविल कारावास

  • घरेलू हिंसा मामले में न्यायालय का सख्त रुख
  • अंतरिम आदेश की अवहेलना पड़ गई भारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भरण-पोषण राशि नहीं चुकाने पर पति को एक माह का सिविल कारावास। घरेलू हिंसा के एक मामले में भरण-पोषण राशि का भुगतान नहीं करने पर अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या-3 न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए पति दिनेश गोयल को एक माह के सिविल कारावास में भेजने के आदेश दिए हैं।

अतिक्रमण हटाने पर हंगामा निगम की टीम से धक्का-मुक्की

प्रकरण के अनुसार प्रार्थिया तारा देवी की ओर से अधिवक्ता प्रकाश पंवार ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम की धारा 12 एवं 23 के तहत अपने पति दिनेश गोयल के विरुद्ध न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पूर्व में धारा 23 के अंतर्गत प्रार्थिया के पक्ष में पांच हजार रुपये प्रतिमाह अंतरिम भरण- पोषण राशि देने का आदेश पारित किया था।

अधिवक्ता प्रकाश पंवार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अप्रार्थी ने लगातार भरण-पोषण राशि का भुगतान नहीं किया और आदेश की अवहेलना करता रहा। इसके बाद प्रार्थिया की ओर से भरण-पोषण राशि की वसूली के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

मामले की गंभीरता और न्यायालय के आदेश की लगातार अवहेलना को देखते हुए अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या-3 ने दिनेश गोयल को एक माह के सिविल कारावास की सजा सुनाते हुए जेल भेजने के आदेश जारी किए।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026