Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना महामारी के इस दौर में लोग अपने परिजनों की रक्षा करने के लिए बड़ी मुश्किल से एक-एक रेमडेसिवीर इंजेक्शन की व्यवस्था कर रहे हैं। शहर के प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारी इन इंजेक्शन्स को मोटी रकम लेकर बाजार में बेच रहे हैं। जोधपुर में रविवार को ऐसा ही केस सामने आया। पुलिस ने वसुंधरा अस्पताल के एक नर्सिंगकर्मी को रेमडेसिवीर के तीन इंजेक्शन बेचते हुए दबोच लिया। वह एक इंजेक्शन के 28 हजार रुपए वसूल कर रहा था।
बासनी पुलिस ने बताया कि मूल रूप से पीपाड़ शहर निवासी भागीरथ जीनगर वर्तमान में वसुंधरा अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी है। उसने वहां मरीजों के लगाने के लिए दिए गए इंजेक्शन्स की चोरी कर ली और मोटी कमाई के फेर में बाजार में बेचने निकल पड़ा। एक मरीज के परिजन रेमडेसिवीर इंजेक्शन की तलाश में भटक रहे थे। वे उसके संपर्क में आ गए। काफी मोल भाव करने के बाद 28 हजार रुपए की दर से तीन इंजेक्शन देने का सौदा तय हुआ। मरीज के परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। नर्सिंगकर्मी भागीरथ ने मरीज के परिजनों को बासनी में दाऊजी की होटल के समीप बुलाया। जहां उसे इंजेक्शन के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसे रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का रिमाण्ड लिया गया।

पूछताछ में सामने आया है कि यह नर्सिंगकर्मी प्रत्येक मरीज के यहां से एक-एक इंजेक्शन चोरी कर लेता था। यह काम वह काफी दिन से कर रहा था। छह की जगह पांच इंजेक्शन लगने से मरीज की सेहत पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। असली के स्थान पर यह मरीजों के लगाए जाने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन में डिस्टिल वाटर भर देता था। इसके बाद मरीज को लगा देता। मरीज व उसके परिजन इसी भ्रम में रहते कि उन्हें एकदम सही इंजेक्शन लग रहा है।

ये भी पढ़े :- क्लिनिक में युवक की हत्या प्रकरण: सहयोग करने वाला साथी गिरफ्तार

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026