आमजन को अंगदान के लिए किया प्रेरित
एमडीएम अस्पताल में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आमजन को अंगदान के लिए किया प्रेरित। मथुरादास माथुर अस्पताल (एमडीएम) अस्पताल के डायलिसिस विभाग में अंगदान जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने चिकित्साकर्मियों,मरीजों एवं उनके परिजनों को अंगदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अंगदान के लिए प्रेरित किया। डॉ.राठौड़ ने बताया कि एक ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगों का दान कर आठ जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा,एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित तथा नोडल अधिकारी डॉ.वंदना शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कॉर्डिनेटर शालिनी ने अंगदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
