पुलिस आयुक्तालय में 347 कांस्टेबलों का तबादला
- पुलिस आयुक्तालय आधुनिक पुलिस व्यवस्था को दी नई मजबूती
- पदस्थापना से तकनीक आधारित पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस आयुक्तालय में 347 कांस्टेबलों का तबादला। पुलिस आयुक्त शरत कविराज पुलिस आयुक्त के निर्देशन एंव दूरदर्शी सोच के अनुरूप पुलिस आयुक्तालय में आधुनिक, तकनीक सक्षम एवं जन केंद्रित पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल करते हुए कानिस्टेबल बैच वर्ष 2018,2021 एवं 2023 के कुल 347 युवा, प्रशिक्षित एवं तकनीकी दक्ष कांस्टेबलों की आयुक्तालय क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों में पदस्थापना की गई है।
यह निर्णय बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप थाना स्तर पर आधुनिक कार्य संस्कृति को सुदृढ करने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी,उत्तरदायी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आमजन को अंगदान के लिए किया प्रेरित
वर्तमान में पुलिस व्यवस्था निरंतर तकनीक आधारित होती जा रही है। सीसीटीएनएस, राजकॉप,डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन,साइबर अन्वेषण,डेटा विश्लेषण,ऑनलाइन शिकायत निस्तारण,डिजिटल साक्ष्यों का संकलन एवं आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पुलिसिंग अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी अनुसंधान के महत्वपूर्ण आधार बन चुके हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में तकनीकी रूप से दक्ष,प्रशिक्षित एवं नवीन सोच रखने वाले युवा पुलिसकर्मियों को विभिन्न पुलिस थानों में नियुक्त कर उनकी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।
आवश्यकताओं एवं आधुनिक तकनीकों में बदलाव
पुलिस व्यवस्था को समय की आवश्यकताओं एवं आधुनिक तकनीकों के अनुरूप निरंतर विकसित करना पुलिस आयुक्तालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
युवा एवं तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों की यह पदस्थापना थाना स्तर पर कार्यकुशलता,पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करेगी। इससे अपराध नियंत्रण को नई गति मिलेगी,अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा आमजन को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुख पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
