जेएनवीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का धरना-प्रदर्शन जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का धरना-प्रदर्शन जारी। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का धरना गुरुवार को छठे दिन को भी जारी रहा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मांगें नहीं मानने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही आज कुलपति का पुतला भी फूंका।
एनएसयूआई जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष विश्नोई ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता पिछले छह दिन से धरने पर बैठे हैं। हमारी मुख्य मांग यही है कि फीस वृद्धि वापस ली जाए। जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं ली जाती है,तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
बुजुर्ग को सफलता पूर्वक प्रत्यारोपित किया डबल चैम्बर लीडलेस पेसमेकर
एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता एमएल चौधरी ने बताया कि फीस वृद्धि का असर करीब सात हजार छात्रों पर पड़ रहा है,जिनमें से बहुत से छात्र गांवों में मजदूर किसान वर्ग से आते हैं। गौरतलब है कि फीस बढ़ोतरी वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी ने 27 जून को धरना शुरू किया था।
एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल और विश्नविद्यालय प्रशासन के साथ हुई बातचीत में बढ़ी हुई फीस को 30 फीसदी कम करने पर मंगलवार देर शाम सहमति बन गई थी। कम की गई राशि को छात्रों के परीक्षा शुल्क में शामिल किया जाएगा। इसके बाद एबीवीपी ने अपना धरना समाप्त कर लिया,जबकि एनएसयूआई का धरना फिलहाल जारी है।
