डॉक्टर्स डे पर एमडीएमएच में हुआ वृक्षारोपण
अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित के नेतृत्व लगाए पौंधे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉक्टर्स डे पर एमडीएमएच में हुआ वृक्षारोपण। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को एमडीएम अस्पताल, की गैस्ट्रो बिल्डिंग के सामने एवं पीजी हॉस्टल के बाहर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कार्यक्रम में लगभग 15 फीट ऊँचाई के 11 पौधों का रोपण किया गया।
सभी पौधे पर्यावरण प्रेमी एवं भामाशाह प्रमोद धानदिया ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में भेंट किए।
समाजसेवी भवानी शंकर नायक एवं देवराज चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में वृक्षारोपण समारोह आयोजित हुआ,जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों ने “सेवा ही सर्वोपरि” के भाव के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने वृक्षारोपण करते हुए आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। एक चिकित्सक स्वयं कठिन परिस्थितियों में रहकर भी हजारों लोगों के जीवन की रक्षा करता है। इसी प्रकार हमें प्रकृति की रक्षा के लिए भी अपना योगदान देना चाहिए।
डॉ.हरीश अग्रवाल ने कहा, वृक्ष हैं तो जीवन है। न्यूरो फिजिसियन डॉ.नवीन सीरवी ने वृक्षों की उपयोगिता बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया।
पंकज शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण किया
नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश जाट ने भी वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.विकास राजपुरोहित,अतिथियों में डॉ.हरीश अग्रवाल, पर्यावरण प्रेमी भामाशाह प्रमोद धानदिया,डॉ.करणी प्रताप सिंह(उप अधीक्षक) डॉ.नवीन सीरवी,डॉ.निशा, अरशद कुरैशी(का.नर्सिंग अधीक्षक),जगदीश जाट (अध्यक्ष RNA),भवानी शंकर नायक,देवराज चौहान,दीपक सोनी, करणसिंह राठौड़,मुकुल परिहार,घमण्डाराम चौधरी, ओम सारण,चूनाराम चौधरी,अजीत चौधरी, सुनील तालणिया,सुमेर सिंह,वसीम,सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया।
एक पेड़-अनेक जीवन के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और चिकित्सा सेवा,दोनों के प्रति समाज की साझा जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
