Doordrishti News Logo

युवक का पिस्टल दिखाकर अपहरण

पुलिस पर मामला दर्ज नहीं करने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक का पिस्टल दिखाकर अपहरण। शहर में चार दिन पहले एक युवक को पिस्तौल दिखाकर अपहरण और मारपीट करने के मामले में अब तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। मामले में पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार के नेतृत्व में लोग मंगलवार को डीसीपी वेस्ट ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन दिया।

यह वारदात प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में 26 जून को हुई थी।पीड़ित पुण्यवीर सिंह ने बताया कि वह मनन मोटर्स चेतक में काम करता था। वहां मालिक के लडक़े अनिकेत धूत ने आखलिया सर्किल से गर्दन पकड़ कर उठाया और इनोवा गाड़ी में पटक दिया। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर डराया।

बाद में न्यू पावर हाउस स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में ले गए। वहां काम करने वाले बंगाली स्टाफ ने लकड़ी के डंडों से पीटा। पिस्टल दिखाकर डराया और फोन छीन लिया। फोन का डेटा डिलीट कर दिया। बाद में सादा कागज पर साइन करवाए गए। उसने शिकायत दी तो पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया।

प्रधानमंत्री दौरे से पहले 5 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब मैं थाने गया तो वहां मारपीट और अपहरण करने वाला आरोपी मनन धूत पहले से मौजूद था। जब मैंने पुलिस को बोला कि मुझे हथियार दिखाकर डराया तो पुलिस ने जवाब दिया कि एके47 थोड़ी दिखाई है। पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चार दिन तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। तीन दिन तक एमएल सी के लिए पीड़ित चक्कर काटता रहा।

मामले में डीसीपी ने एफआईआर दर्ज करवाने का आश्वासन दिया है। दो दिन में एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो हम एक बार फिर यहां आएंगे। कमिश्नर के पास भी जाएंगे।